:- युवा संवाद कार्यक्रम में धर्मपुर विधायक ने युवाओं से राष्ट्र निर्माण और समाज सेवा में सक्रिय भागीदारी का किया आह्वान
देहरादून। धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत निरंजनपुर स्थित होटल पर्ल ग्रैंड में आयोजित ‘युवा संवाद कार्यक्रम’ में युवाओं ने विकसित भारत और विकसित उत्तराखंड के निर्माण में अपनी भूमिका को लेकर सार्थक संवाद किया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता धर्मपुर विधायक विनोद चमोली ने युवाओं से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
विनोद चमोली ने कहा कि राष्ट्र निर्माण में युवाओं की सहभागिता ही विकसित भारत और विकसित उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कहा कि युवा शक्ति देश के विकास की आधारशिला है और युवाओं को समाज सेवा, संगठनात्मक कार्यों तथा जनहित के अभियानों में बढ़-चढ़कर भागीदारी निभानी चाहिए।
कार्यक्रम के दौरान विकसित भारत, उत्तराखंड के समग्र विकास, राष्ट्र निर्माण में युवाशक्ति की भूमिका तथा समाज सेवा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर युवाओं के साथ सार्थक संवाद हुआ। वक्ताओं ने युवाओं को देश और प्रदेश के विकास में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष गौरव कौशिक, प्रदेश मंत्री उत्कर्ष गुप्ता, महानगर अध्यक्ष कुलदीप पंत, महानगर महामंत्री विपिन काम्बोज, संतोष थापा, आलोक कुकरेती, सारंग गोयल, राहुल नेगी, मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा अमित धानिक, अमित गोली, राजा जोशी, प्रविंद गुप्ता सहित बड़ी संख्या में युवा एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।