अब गनर हटाने को लेकर उत्तराखंड में सियासी पारा चढ़ा, कांग्रेस विधायक हरीश धामी ने राज्यपाल से मांगी सुरक्षा, सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

देहरादून। पिथौरागढ़ जिले की धारचूला विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक हरीश धामी ने गनर हटाए जाने को लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। विधायक ने राज्यपाल को पत्र भेजकर अपनी सुरक्षा की मांग उठाई है। साथ ही सरकार पर गंभीर आरोप भी लगाए हैं।

हरीश धामी का राज्यपाल को भेजा गया यह पत्र सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। गनर हटाने के मुद्दे पर अब प्रदेश की सियासत में एक और विवाद खड़ा होता नजर आ रहा है। बता दें कि हाल में अपने विधानसभा क्षेत्र में एक मेले के दौरान मंच पर माइक खराब होने पर भी हरीश धामी काफी आक्रोशित हो गये थे। तब भी उन्होंने सरकार को घेरा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *