विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर डी.डी. कॉलेज में रंगोली प्रतियोगिता

:- फार्मासिस्ट की भूमिका, दवा सुरक्षा और स्वास्थ्य जागरूकता के संदेशों को रंगों के जरिए किया प्रस्तुत

देहरादून। विश्व फार्मासिस्ट दिवस के अवसर पर डी.डी. कॉलेज के फार्मेसी विभाग की ओर से विभिन्न शैक्षणिक एवं रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन किया गया। इसी क्रम में विद्यार्थियों के बीच रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।

प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने रंगोली के माध्यम से फार्मासिस्ट की भूमिका, स्वास्थ्य जागरूकता, दवा सुरक्षा, रोगियों की देखभाल और समाज में फार्मासिस्ट के योगदान को रचनात्मक ढंग से प्रस्तुत किया। रंगों और आकर्षक डिजाइनों के संयोजन ने सभी का ध्यान आकर्षित किया।

प्रतियोगिता में विद्यार्थियों की मेहनत, रचनात्मकता, प्रस्तुति और विषय की समझ के आधार पर विजेताओं का चयन किया गया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान सविता, अंकिता और अक्षत ने प्राप्त किया। द्वितीय स्थान ग्रुप ए में साहिल, हंशिका और रूबी तथा ग्रुप बी में अंशिका भंडारी और सोनाक्षी नेगी ने हासिल किया। तृतीय स्थान सबीना, मानस्वी, सुप्रिया और प्रीति ने प्राप्त किया, जबकि चतुर्थ स्थान चंद्रकला और रितांशी ने हासिल किया।

इस अवसर पर कॉलेज के विद्यार्थियों और शिक्षकों ने सभी विजेताओं एवं प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं। साथ ही विश्व फार्मासिस्ट दिवस के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *