सात टीमों ने लिया प्रतिभाग, पांच चरणों में हुई प्रतियोगिता; BBA द्वितीय और साइंस (CBZ) टीम तृतीय स्थान पर रही
देहरादून, 1 अक्टूबर। डीडी कॉलेज, नींबू वाला, देहरादून में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में प्रत्येक विभाग के तीन-तीन विद्यार्थियों की कुल सात टीमों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों के बौद्धिक विकास के साथ उनमें संयम, आत्मविश्वास, समसामयिक विषयों की जानकारी और टीम भावना को बढ़ावा देना रहा।
प्रतियोगिता में विज्ञान, साहित्य, भूगोल, वाणिज्य, कृषि, राजनीति तथा समसामयिक सामाजिक एवं सांस्कृतिक विषयों से संबंधित प्रश्न पूछे गए। प्रतियोगिता पांच चरणों में संपादित हुई, जिसमें Uttrakhand Awareness Round, National Awareness Round, Genral Awareness Round, Recognize the Sound Round और Visual Round शामिल रहे।
प्रतियोगिता में साइंस (PCM) टीम ने प्रथम, BBA टीम ने द्वितीय तथा साइंस (CBZ) टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
इस अवसर पर कॉलेज के चेयरमैन जितेंद्र यादव, प्रधानाचार्या डॉ. ज्योत्सना रमोला सहित सभी संकायों के लेक्चरर उपस्थित रहे। प्रतियोगिता का संचालन कु. दीक्षा (BBA), कु. शीतल (B.Ed.) एवं कु. राशी (B.A.) ने किया। कार्यक्रम का संयोजन मिस शिल्पा तनेजा ने किया।
कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्या ने प्रतियोगिता का परिणाम घोषित करते हुए विजेता टीम सहित सभी प्रतिभागियों को बधाई दी। उन्होंने विद्यार्थियों से भविष्य में भी इस प्रकार की प्रतियोगिताओं में अधिक उत्साह के साथ प्रतिभाग करने का आह्वान किया। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।