ई. सुरेश चन्द्र कोठारी प्रांतीय अध्यक्ष और अंकित भट्ट महामंत्री चुने गए

:- उत्तराखंड लोक निर्माण विभाग तकनीकी संघ की नई प्रांतीय कार्यकारिणी गठित

:- देहरादून अधिवेशन में सर्वसम्मति से हुए चुनाव

देहरादून। उत्तराखंड लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) प्राविधिक संघ का द्वादश अधिवेशन 29 एवं 30 मई 2026 को देहरादून में संपन्न हुआ। अधिवेशन के दौरान मुख्य निर्वाचन अधिकारी विक्रम रावत एवं मिनिस्ट्रियल कर्मचारी संघ के अध्यक्ष की उपस्थिति में नई प्रांतीय कार्यकारिणी का गठन किया गया।

चुनाव प्रक्रिया के बाद ई. सुरेश चन्द्र कोठारी को प्रांतीय अध्यक्ष तथा ई. अंकित भट्ट को प्रांतीय महामंत्री मनोनीत किया गया। वहीं ई. विकास बिष्ट को प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।

नई कार्यकारिणी में निधि वर्मा को प्रांतीय उपाध्यक्ष, डॉली वर्मा को प्रांतीय कोषाध्यक्ष, प्रदीप रैथाण को प्रांतीय संयुक्त सचिव, प्रीति रावत को संगठन मंत्री तथा प्रेम राणा को लेखा परीक्षक मनोनीत किया गया।

अधिवेशन में लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता (नियोजन) ई. राजेन्द्र सिंह सयाना विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस दौरान संगठन की गतिविधियों, कर्मचारियों के हितों तथा विभागीय मुद्दों पर भी चर्चा की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *