राजकीय इंटर कॉलेज बंगियाल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस

:- प्रभातफेरी के बाद छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीतों और लोकनृत्यों से बांधा समां
:- बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के प्रदेश महामंत्री मुलायम सिंह रावत

: विशिष्ट अतिथि के रूप में ब्लॉक प्रमुख सुरेन्द्र सिंह भंडारी, जिला पंचायत सदस्य सुनील प्रसाद जुयाल, जिला पंचायत सदस्य तिखोन राजेंद्र सिंह रांगड़ शामिल हुए
टिहरी गढ़वाल। जिले के राजकीय इंटर कॉलेज बंगियाल में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के प्रदेश महामंत्री मुलायम सिंह रावत ने ध्वजारोहण किया। इससे पूर्व विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने प्रभातफेरी निकाली।

ध्वजारोहण के बाद विद्यालय परिसर में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीतों के साथ ही जौनसारी, गढ़वाली, कुमाउनी और हिमाचली गीतों पर शानदार प्रस्तुतियां दीं। लोकगीतों और नृत्य की प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों का मन मोह लिया। पूरे विद्यालय परिसर में देशभक्ति और उत्साह का माहौल बना रहा।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि ब्लॉक प्रमुख सुरेन्द्र सिंह भंडारी, जिला पंचायत सदस्य सुनील जुयाल, जिला पंचायत सदस्य तिखोन राजेंद्र सिंह रांगड़, क्षेत्र पंचायत सदस्य धमाड़ी महावीर सिंह, क्षेत्र पंचायत सदस्य धनेश राणा, पीटीए अध्यक्ष  विक्रम राणा, एसएमसी अध्यक्ष गुड्डू मिस्त्री, ग्राम प्रधान कंस्यूड संगीता देवी, सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य मनोज कुमार चौहान, प्रवक्ता मनवर सिंह रावत, आर.पी. नौटियाल, कर्मदीप कुमार, कविंद्र बिष्ट, शांति प्रसाद गैरोला, कुलविंदर सिंह, नत्थी प्रसाद डिमरी, रुचि उनियाल, नेकमल सिंह पुरसोड़ा, मनोज कुमार, संदीप राणा, मनोज कुमार सेमवाल, जसमन असवाल, यशवंत मखलोगा, चंद्रप्रकाश अवस्थी, विकास उनियाल मौजूद रहे।

filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; brp_mask:0;
brp_del_th:null;
brp_del_sen:null;
delta:null;
module: video;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 0;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 41;

इसके अलावा प्रशासनिक अधिकारी दिगंबर सिंह रावत, कनिष्ठ सहायक शोभा जोशी, जय सिंह राणा सहित विद्यालय के शिक्षक, कर्मचारी, छात्र-छात्राएं एवं अन्य लोग कार्यक्रम में शामिल रहे।

Screenshot
Screenshot
filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; brp_mask:0;
brp_del_th:null;
brp_del_sen:null;
delta:null;
module: video;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 0;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 40;

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *