Slot Deposit 1000 slot 1000 togel online slot toto toto slot mahjong ways agen gacor toto slot gacor agen gacor situs toto Sv388 slot pulsa agen slot
जब अपने गुरु से मिलने पहुंचे अनिल बलूनी, पुराने दिन यादकर हुए भावुक - मोनाल एक्सप्रेस

जब अपने गुरु से मिलने पहुंचे अनिल बलूनी, पुराने दिन यादकर हुए भावुक

भारतीय जनता पार्टी के गढ़वाल संसदीय सीट से प्रत्याशी एवं राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी ने अपने प्राथमिक शिक्षा के अध्यापक रहे अवतार सिंह बिष्ट से भेंट की।

देहरादून : भारतीय जनता पार्टी के गढ़वाल संसदीय सीट से प्रत्याशी एवं राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी ने अपने प्राथमिक शिक्षा के अध्यापक रहे अवतार सिंह बिष्ट से उनके गांव मकलोड़ी, कंडवालस्यूँ, पौड़ी, जाकर भेंट की और उनका आशीर्वाद लिया।
बलूनी ने गुरु अवतार सिंह बिष्ट का अंगवस्त्र देकर उन्हें सम्मानित किया।
बलूनी ने कहा कि उनकी प्राथमिक शिक्षा उनके पैतृक गांव नकोट (कंडवालस्यूं) में हुई। अवतार गुरुजी उनके गांव के प्राथमिक विद्यालय में थे। बलूनी ने गुरुजी के साथ कुछ समय बिताया और सहपाठियों के बारे में चर्चा की।
बलूनी ने कहा कि अनुशासनप्रिय, विद्वान और छात्रों के प्रति स्नेह भाव रखने वाले अवतार गुरुजी का वही स्वभाव आज भी कायम है। मैं उनके स्वास्थ्य और दीर्घायु जीवन की कामना करता हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *