पहले पत्नी को मारा फिर खुद दे दी जान

 देहरादून : कभी कभी शक इंसान की न सिर्फ जिंदगी बल्कि परिवार को तक खत्म कर देता है। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में कुछ ऐसा ही मामला सामने आया है। यहां नेहरू कालोनी थाना क्षेत्र में पड़ने वाले चक शाह नगर में राम बेटी नाम की महिला की हत्या कर दी गई। वह मूल रूप से ज्ञानी निवासी दवाई पूर्व थाना निघासन जनपद लखीमपुर खीरी की रहने वाली थी। 28 वर्षीय महिला का शव उसके किराए के कमरे में मिला। मृतका के गले पर निशान है। जबकि उसके पति ने हरिद्वार स्थित लक्सर में रेलवे ट्रेक पर चलती ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। मृतका का पति मौके से फरार है। पति ज्ञानप्रकाश के फूफा बलराम निवासी बेलरायां थाना तिकुनिया जिला लखीमपुर खीरी ने थाना नेहरू कॉलोनी में तहरीर दी। पुलिस का आरोप है कि पति ने पहले पत्नी की हत्या की और फिर खुद जान दे दी। उसे पत्नी के चाल चलन पर संदेह था। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि दोनो के बीच इस कारण झगड़ा होता था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *