Slot Deposit 1000 slot 1000 togel online slot toto toto slot mahjong ways agen gacor toto slot gacor agen gacor situs toto Sv388 slot pulsa agen slot apo388
सगाई समारोह से लौट रहा था परिवार, तभी कार खाई में गिर गई, एक की मौत चार घायल - मोनाल एक्सप्रेस

सगाई समारोह से लौट रहा था परिवार, तभी कार खाई में गिर गई, एक की मौत चार घायल

देहरादून : रुड़की में सगाई समारोह से चमोली जिले के कांसवा गांव लौट रहे लोगों की कार खाई में गिर गई। इसमें वृद्धा की मौत हो गई , जबकि चार लोग घायल हो गए। घायलों को उप जिला चिकित्सालय कर्णप्रयाग में भर्ती कराया गया है।

हादसा कर्णप्रयाग-गैरसैंण मार्ग पर आदिबद्री चांदपुर गढ़ी पेट्रोल पंप के पास हुआ। यहां कार अनियंत्रित होकर 150 मीटर गहरी खाई में गिर गई। एसडीआरएफ, पुलिस और स्थानीय लोगों ने घायलों को निकालकर अस्पताल पहुंचाया। 80 वर्षीय विनसरी देवी निवासी कांसवा की मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि चार घायलों में तीन की स्थिति गंभीर है।

 घायलों में कार चालक मोहन प्रसाद कांसवा गैरसैण चमोली , प्रियांशु कुंवर निवासी कांसवा गैरसैंण चमोली,

, विक्रम सिंह कुंवर निवासी कांसवा गैरसैंण चमोली, उषा देवी निवासी कांसवा गैरसैंण चमोली शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *