तरंग 2026: फुटबॉल फाइनल में माउंट लिटरा जी स्कूल और एसजीआरआर नेहरूग्राम की भिड़ंत

फुटबॉल में दोनों टीमों ने शानदार प्रदर्शन कर बनाई फाइनल में जगह, वॉलीबॉल में डीएवी पब्लिक स्कूल ने भी किया फाइनल में प्रवेश

देहरादून, 27 नवंबर। माउंट लिटरा जी स्कूल में आयोजित खेल महोत्सव ‘तरंग 2026’ के तहत शुक्रवार को फुटबॉल एवं वॉलीबॉल प्रतियोगिताओं का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिताओं में देहरादून के विभिन्न विद्यालयों की टीमों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। फुटबॉल में मेजबान माउंट लिटरा जी स्कूल और एसजीआरआर नेहरूग्राम ने अपने-अपने मुकाबलों में जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश किया। दोनों टीमों के बीच खिताबी मुकाबला शनिवार, 28 नवंबर को सुबह 10 बजे खेला जाएगा।

प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि रोहित चौधरी, निदेशक, सनराइज जूनियर स्कूल ने विद्यालय के प्रधानाचार्य संजय बिष्ट एवं उपप्रधानाचार्या सिप्रा बहल की उपस्थिति में किया। मुख्य अतिथि ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया।

फुटबॉल में एसजीआरआर और माउंट लिटरा जी स्कूल का दबदबा

फुटबॉल प्रतियोगिता के पहले मुकाबले में एसजीआरआर नेहरूग्राम ने आर्मी पब्लिक स्कूल, वीरपुर को 3-0 से पराजित किया। दूसरे मुकाबले में माउंट लिटरा जी स्कूल ने केंद्रीय विद्यालय, एफआरआई को 3-0 से हराया। वहीं, एसजीआरआर नेहरूग्राम ने दून लॉरेल्स अकादमी के खिलाफ 1-0 से जीत दर्ज की।

अपने दोनों लीग मुकाबलों में जीत हासिल कर माउंट लिटरा जी स्कूल और एसजीआरआर नेहरूग्राम ने फाइनल में जगह बनाई। अब दोनों टीमें शनिवार को खिताब के लिए आमने-सामने होंगी।

वॉलीबॉल में डीएवी पब्लिक स्कूल फाइनल में

वॉलीबॉल प्रतियोगिता में डीएवी पब्लिक स्कूल ने भागीरथी इंटरनेशनल स्कूल को 25-10, 25-12 से हराया। दून भवानी इंटरनेशनल स्कूल ने भागीरथी पब्लिक स्कूल को 25-23, 25-17 से पराजित किया।

डीएवी पब्लिक स्कूल ने दून भवानी इंटरनेशनल स्कूल को 25-14, 25-16 तथा हिमालयन पब्लिक स्कूल को 25-10, 25-18 से हराकर पूल-बी के सभी मुकाबलों में जीत दर्ज की और फाइनल में अपनी जगह पक्की की। पूल-ए की फाइनलिस्ट टीम का फैसला शनिवार को होने वाले मुकाबलों के बाद होगा।

खेल आयोजन में मौजूद रहे अधिकारी और निर्णायक

इस अवसर पर एचओडी स्पोर्ट्स अश्वनी भट, खेल अध्यापक जितेंद्र सिंह लिंगवाल एवं मुकेश तोमर, स्टेट मैनेजर गजेंद्र सिंह चौहान, वॉलीबॉल कोच विनोद पंवार, निर्णायक शशांक उनियाल एवं शीतल तथा फुटबॉल निर्णायक सोहन सिंह बिष्ट और पवन सहित अन्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *