डीडी कॉलेज में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक किया रक्तदान

:- इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी और एनएसएस के संयुक्त तत्वावधान में 35 यूनिट रक्त संग्रह, युवाओं ने दिया मानव सेवा का संदेश

देहरादून। डीडी कॉलेज में इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी के सहयोग से राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के तत्वावधान में गुरुवार को एक दिवसीय रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा मानव सेवा की भावना को प्रोत्साहित करना रहा।

शिविर में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए रक्तदान किया। चिकित्सकों की टीम ने सभी रक्तदाताओं का स्वास्थ्य परीक्षण करने के बाद सुरक्षित रूप से रक्त संग्रह किया। विद्यार्थियों के इस सराहनीय योगदान के लिए उन्हें सम्मानस्वरूप उपहार भी प्रदान किए गए।

रक्तदान शिविर में कुल 35 यूनिट रक्त एकत्र किया गया। विद्यार्थियों ने रक्तदान कर समाज और राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारी एवं संवेदनशीलता का परिचय दिया।

कार्यक्रम का सफल संचालन एनएसएस प्रभारी मयंक बंगारी के निर्देशन में संपन्न हुआ। महाविद्यालय प्रशासन ने सभी रक्तदाताओं और आयोजन से जुड़े सदस्यों का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *