छात्रसंघ चुनाव: डाकपत्थर राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में छह पदों के लिए 18 प्रत्याशियों ने दाखिल किए नामांकन

:-  अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव समेत छह पदों पर तीन-तीन प्रत्याशी मैदान में

देहरादून, 24 सितंबर। डाकपत्थर स्थित राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में छात्रसंघ निर्वाचन 2026-27 को लेकर नामांकन प्रक्रिया पूरी हो गई। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 24 सितंबर को पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न 3 बजे तक छात्रसंघ के छह पदों के लिए प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। सभी छह पदों पर तीन-तीन प्रत्याशियों ने नामांकन कराया है।

नामांकन के अनुसार अध्यक्ष पद के लिए शुभम तोमर, करिश्मा और ध्वनी चौहान ने नामांकन दाखिल किया है। उपाध्यक्ष पद पर सचिन, शिवांग चंदेल और मनीष कुमार प्रत्याशी हैं। सचिव पद के लिए समीर, मोहम्मद अरशद अली और आदित्य गुरंग ने नामांकन किया है।

इसी तरह सह-सचिव (छात्रा आरक्षित) पद के लिए तानिया चौहान, प्रिया और ऋषिका, जबकि कोषाध्यक्ष (छात्रा आरक्षित) पद के लिए ममता, टीना नेगी और मान्या मौर्या ने नामांकन कराया है। विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद के लिए विक्की पंवार, वंश रावत और अनीश चौहान ने नामांकन दाखिल किया।

इस प्रकार छात्रसंघ चुनाव में छह पदों के लिए कुल 18 प्रत्याशियों ने नामांकन किया है। महाविद्यालय के प्रोफ़ेसर डॉ अरविंद पैन्यूली ने नामांकन प्रक्रिया के संबंध में यह जानकारी दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *