राजेश साह और प्रदीप पंत बने पुलिस उपाधीक्षक, पिपिंग सेरेमनी में मिला सम्मान

:- एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने पदोन्नत अधिकारियों को नए पद के अलंकरण से किया सम्मानित
मेहनत, लगन और कर्तव्यनिष्ठा के साथ जिम्मेदारियों के निर्वहन का दिया संदेश

देहरादून। जनपद देहरादून में नियुक्त निरीक्षक राजेश साह तथा निरीक्षक प्रदीप पंत के निरीक्षक पद से पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) पद पर पदोन्नत होने पर बुधवार को पिपिंग सेरेमनी का आयोजन किया गया। समारोह के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने दोनों अधिकारियों को पुलिस उपाधीक्षक पद के अलंकरण से सम्मानित किया।

इस अवसर पर एसएसपी ने पदोन्नत अधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि दोनों अधिकारियों ने अपने सेवाकाल में उत्कृष्ट कार्य करते हुए विभाग का नाम रोशन किया है और उम्मीद जताई कि वे भविष्य में भी इसी मेहनत, लगन और कर्तव्यनिष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करते रहेंगे।

एसएसपी ने अधिकारियों को जनता के प्रति संवेदनशीलता, निष्पक्षता और ईमानदारी के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया तथा पुलिस विभाग की गरिमा और विश्वास को बनाए रखने का संदेश दिया।

पिपिंग सेरेमनी के दौरान जनपद के सभी राजपत्रित अधिकारी उपस्थित रहे और पदोन्नत अधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *