स्वस्थ जीवनशैली ही सफलता की कुंजी : जोशी

“नशा मुक्त युवा ही विकसित भारत की पहचान”

आईआईटी रुड़की में 2500 विद्यार्थियों ने लिया संकल्प

राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस पर यूकॉस्ट और लक्ष्य सोसाइटी का आयोजन, 40 विद्यालयों के मेधावी छात्र-छात्राओं ने लिया नशा मुक्त भारत बनाने का प्रण

देहरादून/रुड़की: राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस के अवसर पर यूकॉस्ट एवं लक्ष्य सोसाइटी द्वारा Indian Institute of Technology Roorkee में आयोजित कार्यक्रम में 40 विद्यालयों के 2500 से अधिक मेधावी छात्र-छात्राओं ने “नशा मुक्त भारत, नशा मुक्त उत्तराखंड” बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में विज्ञान, तकनीक, नवाचार और स्वस्थ युवा शक्ति पर विशेष जोर दिया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री Pradeep Batra ने भारतीय वैज्ञानिकों, इंजीनियरों और प्रौद्योगिकीविदों के योगदान को याद करते हुए कहा कि राज्य सरकार युवाओं को नवाचार और तकनीकी विकास के लिए लगातार प्रोत्साहित कर रही है। उन्होंने तकनीकी शिक्षा प्राप्त कर रहे विद्यार्थियों को राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए आईआईटी रुड़की को शोध एवं इनोवेशन के लिए हरसंभव सहयोग देने का भरोसा दिलाया।

यूकॉस्ट के महानिदेशक Prof. Durgesh Pant ने कहा कि राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस वैज्ञानिकों, शोधकर्ताओं और इंजीनियरों के योगदान के प्रति सम्मान व्यक्त करने का अवसर है। उन्होंने विद्यार्थियों को विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में करियर बनाने तथा नए नवाचारों के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में राज्य मानसिक स्वास्थ्य प्राधिकरण उत्तराखंड के सदस्य एवं शिक्षाविद Lalit Mohan Joshi ने कहा कि विकसित भारत के निर्माण के लिए युवाओं का नशे और अन्य व्यसनों से दूर रहना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि आज का विद्यार्थी तभी सफल वैज्ञानिक, इंजीनियर, डॉक्टर, खिलाड़ी या सामाजिक कार्यकर्ता बन सकता है, जब वह स्वस्थ जीवनशैली अपनाए और नशे से दूर रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को मानसिक स्वास्थ्य और नशामुक्ति के प्रति जागरूक करते हुए शपथ भी दिलाई।

कार्यक्रम में Prof. Kamal Kishore Pant, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी हरिद्वार नरेश कुमार, लक्ष्य सोसाइटी की सचिव मीनाक्षी असवाल और शिक्षाविद किशन असवाल सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *