01 जून से शुरू होगा देहरादून फुटबॉल एकेडमी का 15वां समर फुटबॉल कैंप

:- 25 जून तक चलेगा प्रशिक्षण शिविर, गरीब प्रतिभावान खिलाड़ियों को मिलेगी निशुल्क कोचिंग

मोनाल एक्सप्रेस, देहरादून, 22 मई 2026। देहरादून फुटबॉल एकेडमी (डीएफए) द्वारा 15वें समर फुटबॉल कैंप 2026 का आयोजन 1 जून से 25 जून तक किया जाएगा। एकेडमी के हेड कोच डॉ. विरेन्द्र सिंह रावत ने जानकारी देते हुए बताया कि कैंप रायपुर चौक, दो नाली, गूलर घाटी रोड स्थित भागीरथी एन्क्लेव ग्राउंड में आयोजित होगा।

उन्होंने बताया कि कैंप में 5 वर्ष से 17 वर्ष तक के गर्ल्स और बॉयज भाग ले सकेंगे। प्रशिक्षण प्रतिदिन सुबह 6 बजे से 8 बजे तक दिया जाएगा। कैंप के दौरान खिलाड़ियों को फुटबॉल की तकनीकी बारीकियों और फिटनेस से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी जाएगी।

कैंप में खिलाड़ियों को स्किल डेवलपमेंट, ड्रिब्लिंग, शूटिंग, हेड वर्क, चेस्ट वर्क, जगलिंग, इनसाइड-आउटसाइड फुट वर्क, गोलकीपर, डिफेंडर, मिडफील्डर और फॉरवर्ड की भूमिका सहित फीफा लॉ ऑफ द गेम्स की जानकारी भी दी जाएगी।

डॉ. रावत ने बताया कि आर्थिक रूप से कमजोर लेकिन प्रतिभावान खिलाड़ियों को निशुल्क कोचिंग उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि देहरादून फुटबॉल एकेडमी पिछले 15 वर्षों से लगातार खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दे रही है, जबकि वे स्वयं पिछले 27 वर्षों से फुटबॉल कोचिंग के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इस दौरान 27 हजार से अधिक युवाओं को खिलाड़ी, कोच और रेफरी के रूप में तैयार किया जा चुका है।

उन्होंने बताया कि एकेडमी में पूरे वर्ष सुबह और शाम नियमित प्रशिक्षण दिया जाता है। साथ ही विभिन्न टूर्नामेंट और नेशनल ट्रायल्स का भी आयोजन किया जाता है। फुटबॉल के क्षेत्र में योगदान के लिए उन्हें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई सम्मान प्राप्त हो चुके हैं।

कैंप के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि 30 मई निर्धारित की गई है। खिलाड़ियों को एक पासपोर्ट साइज फोटो और आधार कार्ड की फोटोकॉपी जमा करना अनिवार्य होगा। प्रशिक्षण अनुभवी और एक्सपर्ट कोचों द्वारा दिया जाएगा।

कैंप के समापन पर खिलाड़ियों को मेडल और प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे, जबकि उत्कृष्ट खिलाड़ियों का चयन कर उन्हें प्रोफेशनल क्लबों में अवसर दिलाने का प्रयास किया जाएगा।

अधिक जानकारी और पंजीकरण के लिए मोबाइल नंबर 9319895526 पर संपर्क किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *