किशोरी के अपहरण व दुष्कर्म मामले दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार


देहरादून: किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म मामले में नेहरू कॉलोनी थाना पुलिस ने दो महिलाओं समेत तीन आरोपियों को लुधियाना से गिरफ्तार किया है। नेहरू कॉलोनी थानाध्यक्ष लोकेंद्र बहुगुणा के अनुसार, वर्ष 2018 में किशोरी के अपहरण व दुष्कर्म मामले में तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। कोर्ट से जमानत मिलने के बाद आरोपी दोबारा कोर्ट में पेश नहीं हुए। इस मामले में तीनों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी हुए थे। रविवार को संदीप सिंह उर्फ कोलगेट, रजनी और रविंदर कौर तीनों निवासी दीप नगर अजबपुर कलां देहरादून को गिरफ्तार किया गया है। तीनों वर्तमान में बेगूवाला थाना दोराहा जिला लुधियाना पंजाब में रह रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *