टोंस नदी में गिरी यूटिलिटी, चाचा भतीजे की मौत, पत्नी गंभीर घायल

देहरादून : सोमवार सुबह जनपद देहरादून की चकराता तहसील के अंतर्गत संभर खेड़ा से क्वानू की ओर जा रही यूटिलिटी टोंस नदी में गिर गई। जिसमें एक ही परिवार के तीन लोग सवार थे। दुर्घटना में चाचा भतीजे की मौत हो गई, जबकि मृतक की पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल को विकासनगर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। राजस्व उपनिरीक्षक रोशन लाल शर्मा के अनुसार, दुर्घटना में पूरण सिंह और उसके भतीजे मनोज तोमर दोनों निवासी मैलोत-क्वानू की मौके पर ही मौत हो गई। इसके अलावा मृतक पूरण सिंह की पत्नी सामो देवी गंभीर रूप से घायल हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *