संविधान के महत्व, मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों पर विद्यार्थियों को किया जागरूक
टिहरी गढ़वाल। राजकीय पॉलिटेक्निक बछैलीखाल, टिहरी गढ़वाल में 26 नवंबर 2026 को संविधान दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर भारतीय संविधान के निर्माता एवं भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर के योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
कार्यक्रम में भारतीय संविधान के महत्व, मौलिक अधिकारों, नागरिक कर्तव्यों और लोकतांत्रिक मूल्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। विद्यार्थियों को संविधान में निहित आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने तथा एक जागरूक, जिम्मेदार और कर्तव्यनिष्ठ नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया गया।
इस दौरान वक्ताओं ने संविधान के प्रति सम्मान और उसके मूल्यों की समझ को लोकतंत्र की मजबूती के लिए महत्वपूर्ण बताया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में संविधान के प्रति जागरूकता, सम्मान और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करना रहा।
कार्यक्रम में संस्थान की प्राचार्य नर्मदा सिंह, विभागाध्यक्ष शोभा पोखरिया, राजेन्द्र जगवान, विक्रम सिंह, गोविन्द कुमार, भास्कर नंद, प्रशांत, अमित सहित संस्थान के अन्य शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का समापन संविधान के आदर्शों को आत्मसात करने और राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के संदेश के साथ हुआ।