Slot Deposit 1000 slot 1000 togel online slot toto toto slot mahjong ways agen gacor toto slot gacor agen gacor situs toto
गढ़वाल सीट से चुनाव लड़ने को आखिर मान गए गोदियाल, कहा- पूरी ताकत के साथ उतरेंगे चुनाव मैदान में - मोनाल एक्सप्रेस

गढ़वाल सीट से चुनाव लड़ने को आखिर मान गए गोदियाल, कहा- पूरी ताकत के साथ उतरेंगे चुनाव मैदान में

देहरादून:  उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव की सरगर्मिया तेज हो गई हैं। भाजपा ने जहां अपनी तीन सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने गढ़वाल संसदीय सीट पर चुनाव लडने के लिए पहले असमर्थता व्यक्त की थी, लेकिन अब वह मान गए हैं।

गणेश गोदियाल

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो उन्होंने कहा था कि उनके पास संसाधनों का अभाव है। गोदियाल ने मीडिया को दिए बयान में कहा कि बेहतर संसाधन वाले व्यक्ति को पार्टी चुनाव लड़ाए। वह चुनाव प्रचार में पूरा सहयोग करेंगे। उन्होंने कहा कि अगर फिर भी पार्टी हाईकमान उन्हें चुनाव लड़ने को कहेगा तो वह पार्टी के आदेशानुसार चुनाव लडेंगे और सीमित संसाधन होने के बावजूद पूरी शक्ति के साथ चुनाव मैदान में उतरेंगे। लेकिन कांग्रेस हाईकमान के मनाने के बाद वह चुनाव लड़ने को राजी हो गए हैं।  इस सीट पर कांग्रेस के पिछली बार के प्रत्याशी मनीष खंडूड़ी भी हाल में भाजपा में शामिल हो चुके हैं। इसके चलते पार्टी ने अपने भरोसेमंद नेता गोदियाल को चुना है। गोदियाल पूर्व में विधायक रह चुके हैं। साथ ही वह बीकेटीसी के भी अध्यक्ष रह चुके हैं। वह कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं। वह लोकसभा चुनाव पहली बार लड़ेंगे। वह लोगों के बीच विशेष रूप से अपने विधानसभा क्षेत्र में काफी सक्रिय रहते हैं। पिछले विधानसभा चुनाव में वह भाजपा प्रत्याशी के सामने मामूली अंतर से चुनाव हारे थे। कुशल और सरल व्यवहार के साथ वह तेज तर्रार जन नेता हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *