हाउती विद्रोहियों ने जहाज पर किया हमला, साथियों को बचाने के लिए खुद घायल हो गया दून का दीपक

 

कैप्टन दीपक शर्मा

देहरादून : विदेश में अदन की खाड़ी नामक जगह पर हाउती विद्रोहियों ने मिसाइल दागकर मालवाहक जहाज को निशाना बनाया। जिसमें 23 चालक दल सदस्य सवार थे। उन्हें भारतीय युद्धपोत आईएनएस (कोलकाता) ने बचाया। इनमें एक उत्तराखंड के देहरादून का कैप्टन दीपक शर्मा भी शामिल रहा। दीपक ने अपने साथियों की जान बचाने के लिए खुदकी जान की परवाह न की। बारबोडोस का ध्वज लगाए उनका मालवाहक जहाज अदन की खाडी से गुजर रहा था। तभी उनके जहाज पर हाउती विद्रोहियों ने मिसाइल से हमला कर दिया। इस कारण जहाज में आग लग गई। हमले में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, एक घायल हो गया।

23 सदस्यीय इस जहाज के कैप्टन दीपक शर्मा ने थे। जान की परवाह न करते हुए उन्होंने घायल साथियों को कंधों पर उठाकर उन्हें राहत नौका तक पहुंचाया। इस दौरान वह आग से झुलस गए। भारतीय नौसेना के जहाज आईएनएस कोलकत्ता ने इन सभी क्रू मेंबर्स को बचा लिया। दीपक शर्मा का परिवार दून में डिफेंस कालोनी में रहता है। वह पद्मश्री डा. माधुरी बड़थ्वाल के दामाद भी हैं। दीपक पिछले 17 साल से मर्चेंट नेवी में हैं। दीपक और उनके साथियों का जिबोजी में इलाज चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *