:- टिहरी गढ़वाल के थौलधार ब्लॉक स्थित गांव में पूर्व सैनिकों, ग्रामीणों और बच्चों ने उत्साह से मनाई गांधी व शास्त्री जयंती
थौलधार/टिहरी गढ़वाल। महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर टिहरी गढ़वाल जिले के थौलधार ब्लॉक के सैनिक आदर्श ग्राम बगोड़ी (गुसाई) में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान पूर्व सैनिकों, ग्रामीणों और बच्चों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए गांव में साफ-सफाई की।
गांधी जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में ग्रामीणों और बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। स्वच्छता अभियान के दौरान गांव के विभिन्न स्थानों की साफ-सफाई कर स्वच्छता के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम के दौरान गांव के आंगनबाड़ी परिसर में बच्चों को मिष्ठान का वितरण भी किया गया। मिष्ठान पाकर बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला।
कार्यक्रम के माध्यम से स्वच्छता के साथ ही महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के आदर्शों को याद किया गया।
स्थानीय ग्रामीणों ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से गांव में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ती है और बच्चों एवं युवाओं को सामाजिक सरोकारों से जुड़ने की प्रेरणा मिलती है। इस अवसर पर अध्यक्ष, पूर्व सैनिक संगठन विकासखंड थौलधार लाखीराम उनियाल, विशंभर दत्त जोशी, आंगनबाड़ी कार्यकत्री स्वाती जोशी, पूर्व ग्राम प्रधान जीतराम जोशी, राजेंद्र जोशी, पंकज जोशी, मधुबाला जोशी, रीता जोशी, मुन्नी देवी जोशी, वनिता जोशी, धर्मानंद जोशी, प्रशांत जोशी, प्रांजल जोशी, राधे जोशी, पूर्णदास समेत अनेक ग्रामीण शामिल रहे।