टिहरी में अब घर बैठे मिलेंगी राजस्व सेवाएं, ई-भूलेख से ऑनलाइन मिलेगी खतौनी

:- विरासतन दाखिल-खारिज के लिए भी ऑनलाइन आवेदन की सुविधा, कार्यालयों के चक्कर लगाने से मिलेगी राहत

टिहरी गढ़वाल। जनपद टिहरी गढ़वाल में नागरिकों को राजस्व संबंधी सेवाएं अब और आसान तरीके से उपलब्ध कराने की दिशा में ई-भूलेख सेवा को बढ़ावा दिया जा रहा है। इसके जरिए लोग घर बैठे अपनी भूमि से संबंधित राजस्व अभिलेखों की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं और विभिन्न सेवाओं का ऑनलाइन लाभ उठा सकते हैं।

जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल के निर्देशों के क्रम में संचालित इस व्यवस्था के तहत नागरिक ई-भूलेख पोर्टल पर अपनी भूमि की खतौनी ऑनलाइन प्राप्त कर सकते हैं। इसके साथ ही विरासतन दाखिल-खारिज के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की सुविधा भी उपलब्ध है।

प्रशासन के मुताबिक ऑनलाइन सेवाओं के माध्यम से नागरिकों को राजस्व कार्यालयों के अनावश्यक चक्कर लगाने से राहत मिलेगी। इससे समय की बचत होने के साथ ही राजस्व सेवाओं में पारदर्शिता और कार्यप्रणाली में सुगमता आने की उम्मीद है।

डीएम टिहरी गढ़वाल नीतिका खंडेलवाल

जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से अपील की है कि वे राजस्व विभाग की ऑनलाइन सेवाओं का अधिकाधिक उपयोग करें। ई-भूलेख पोर्टल पर जाकर नागरिक अपनी भूमि से संबंधित उपलब्ध सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं।

ई-भूलेख पोर्टल:
https://ebhulekh.uk.gov.in/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *