:- हरीश रावत बोले—समाज के हर वर्ग से जुड़ाव रामकुमार वालिया की पहचान, प्रीतम सिंह ने कहा—सामाजिक सक्रियता से संगठन को मिलेगी मजबूती
देहरादून। वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता रामकुमार वालिया के जन्मदिन के अवसर पर उनके सुपुत्र एवं अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रीय संचार सचिव वैभव वालिया की ओर से देहरादून स्थित एक वेडिंग प्वाइंट में भव्य एवं गरिमामय कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली 150 से अधिक हस्तियों को सम्मानित किया गया। समारोह में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं, सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, पूर्व सैनिकों, राज्य आंदोलनकारियों, कलाकारों, पत्रकारों तथा विभिन्न सामाजिक वर्गों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धांजलि अर्पित कर किया गया। इसके बाद लोक कलाकारों ने लोक एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर कार्यक्रम में रंग भर दिया। कार्यक्रम का संचालन उत्तराखंड कांग्रेस की मुख्य प्रवक्ता गरिमा मेहरा दसौनी ने किया।
हरीश रावत ने रामकुमार वालिया को दी बधाई, वैभव वालिया की भी सराहना
कार्यक्रम में पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने रामकुमार वालिया को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके सामाजिक जुड़ाव और सक्रियता की सराहना की। उन्होंने कहा कि रामकुमार वालिया का जीवन समाज के विभिन्न वर्गों से निरंतर जुड़ाव और सक्रिय भागीदारी का उदाहरण है।
हरीश रावत ने विशेष रूप से वैभव वालिया की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि वैभव वालिया ने कांग्रेस के साथ मजबूती से जुड़े रहते हुए पार्टी और समाज के बीच लगातार सक्रिय भूमिका निभाई है। उन्होंने वैभव वालिया द्वारा आयोजित कार्यक्रम की भी प्रशंसा की।
प्रीतम सिंह बोले—रामकुमार वालिया ने खुद को किसी एक वर्ग तक सीमित नहीं रखा
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने भी कार्यक्रम में पहुंचकर रामकुमार वालिया को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि रामकुमार वालिया ने अपने जीवन में स्वयं को किसी एक वर्ग तक सीमित नहीं रखा, बल्कि लगातार समाज के विभिन्न वर्गों के बीच रहकर कार्य किया है।
प्रीतम सिंह ने कहा कि रामकुमार वालिया की सामाजिक सक्रियता और लोगों से निरंतर संवाद उनकी पहचान है। उन्होंने वैभव वालिया को सफल आयोजन के लिए बधाई देते हुए कहा कि उनमें आगे प्रभावी जनप्रतिनिधि के रूप में भूमिका निभाने की संभावनाएं हैं।
अपने संबोधन में प्रीतम सिंह ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर भी राजनीतिक हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने पर जनता के हितों, रोजगार, विकास और सामाजिक सरोकारों को प्राथमिकता देने की दिशा में काम किया जाएगा।
समाज के विभिन्न क्षेत्रों की 150 से अधिक हस्तियां सम्मानित
कार्यक्रम के दौरान समाज के विभिन्न क्षेत्रों में योगदान देने वाले लोगों को मंच पर शॉल ओढ़ाकर, माला पहनाकर एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में राज्य आंदोलनकारी, पूर्व सैन्य अधिकारी, पूर्व सैनिक, जाट एवं गुर्जर समाज के प्रतिनिधि, आंगनबाड़ी एवं आशा कार्यकत्रियां, लोक कलाकार, पत्रकार, पार्षद एवं पूर्व पार्षद तथा सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय लोग शामिल रहे।
रामकुमार वालिया को जन्मदिन की शुभकामनाएं देने के लिए दिल्ली, गुरुग्राम, बिहार सहित विभिन्न स्थानों से भी लोग पहुंचे। सर्व समाज महासंघ के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में कार्यक्रम में मौजूद रहे।
रामकुमार वालिया बोले—पुत्र की ईमानदारी, निष्ठा और संघर्ष पर गर्व
अपने संबोधन में रामकुमार वालिया ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों, सामाजिक संगठनों, कांग्रेस नेताओं, कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने प्रीतम सिंह एवं हरीश रावत के साथ अपने संबंधों और उनसे मिले स्नेह एवं मार्गदर्शन का भी उल्लेख किया।
उन्होंने कहा कि जन्मदिन को समाज के विभिन्न वर्गों को सम्मानित करते हुए मनाया जाना उनके लिए व्यक्तिगत खुशी से कहीं अधिक सामाजिक संतोष का विषय है। उन्होंने कहा, “मुझे अपने पुत्र पर, उसकी ईमानदारी, निष्ठा, संघर्ष और समर्पण पर गर्व है।”
वैभव वालिया बोले—समाजसेवियों का सम्मान ही आयोजन का मूल उद्देश्य
कार्यक्रम के आयोजक एवं अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रीय संचार सचिव वैभव वालिया ने सभी अतिथियों