रसायन विज्ञान विभागीय परिषद का गठन, आयशा बानो बनीं अध्यक्ष

:- वीर शहीद केसरी चंद राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय डाकपत्थर में सर्वसम्मति से हुआ परिषद का गठन, छात्र-छात्राओं को सौंपे गए विभिन्न दायित्व

देहरादून। वीर शहीद केसरी चंद राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, डाकपत्थर के रसायन विज्ञान विभाग में 26 नवंबर 2026 को विभागीय परिषद का गठन किया गया। परिषद के विभिन्न पदों पर छात्र-छात्राओं को सर्वसम्मति से नामित किया गया।

विभागीय परिषद के अध्यक्ष पद पर आयशा बानो (एमएससी तृतीय सेमेस्टर), उपाध्यक्ष पद पर अन्तिका (एमएससी प्रथम सेमेस्टर), सचिव पद पर लाइबा नूर (बीएससी पंचम सेमेस्टर), सहसचिव पद पर त्रिवल्ली शर्मा (बीएससी तृतीय सेमेस्टर) तथा कोषाध्यक्ष पद पर गुड़िया (बीएससी प्रथम सेमेस्टर) को नामित किया गया।

इसी क्रम में कक्षा प्रतिनिधियों के रूप में नरगिस (एमएससी तृतीय सेमेस्टर), नीलम (एमएससी प्रथम सेमेस्टर), राधिका (बीएससी पंचम सेमेस्टर), रश्मित चौहान (बीएससी तृतीय सेमेस्टर) और सना (बीएससी प्रथम सेमेस्टर) को जिम्मेदारी सौंपी गई।

इस अवसर पर रसायन विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. अरविन्द मोहन पैन्यूली, असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. रोहित वर्मा एवं डॉ. सुशील चंद्र सती सहित विभाग के कई छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। डॉ. रोहित वर्मा ने छात्र-छात्राओं को विभागीय परिषद के कर्तव्यों एवं दायित्वों की जानकारी दी।

कार्यक्रम का संचालन डॉ. अरविन्द मोहन पैन्यूली ने किया।

….

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *