मोनाल एक्सप्रेस, देहरादून। सहसपुर विकासखंड के ग्राम कैचीवाला निवासी प्रगतिशील किसान बेनी सिंह आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाकर क्षेत्र में मिसाल बन गए हैं। करीब 40 बीघा भूमि पर खेती करने वाले बेनी सिंह ने कृषि विभाग की योजनाओं का लाभ उठाकर खेती को अधिक लाभकारी और तकनीक आधारित बनाया है। आधुनिक कृषि यंत्रों की मदद से उन्होंने न केवल समय और लागत बचाई, बल्कि अतिरिक्त आय अर्जित कर आत्मनिर्भरता की दिशा में भी मजबूत कदम बढ़ाया है।