विधवा महिला ने दिया बच्ची को जन्म, गोबर के ढेर में दबाकर मारा

 देहरादून। उत्तराखंड के चमोली जिले में मानवता को शर्मशार करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक विधवा महिला ने बच्ची को जन्म दिया और लोकलाज के भय से उसे गोबर के ढेर में दबा दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। नंदानगर थाना क्षेत्र के एक गांव में बुधवार को एक विधवा महिला ने बच्ची को जन्म दिया। उसकी स्थिति देखकर गांव की महिलाओं को संदेह हुआ। इसी बीच किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस गुरुवार को गांव गई और महिला से पूछताछ की। इस दौरान महिला ने पुलिस को बताया कि उसने नवजात को गोबर के ढेर में दबा दिया है। पुलिस ने नवजात का शव पास में गोबर के ढेर से बरामद कर लिया। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल गोपेश्वर भेज दिया। महिला के पति की कई साल पहले मौत हो गई थी। उसके तीन बच्चे हैं।

नंदानगर थानाध्यक्ष नरेंद्र सिंह रावत ने बताया कि सूचना पर पुलिस ने गांव में जाकर महिला से पूछताछ की तो उसने नवजात को गोबर के अंदर दबाने की जानकारी दी। जहां से नवजात का शव बरामद कर लिया गया। नवजात के पिता के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। जल्द ही उसे भी गिरफ्तार किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *