:- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में कार्यक्रम में हुए शामिल
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पश्चिम बंगाल की नवनिर्वाचित सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी और मंत्री परिषद को बधाई देते हुए राज्य के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित पश्चिम बंगाल की नवनिर्वाचित सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में सहभागिता की।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय मंत्रियों एवं विभिन्न राज्यों से पहुंचे मुख्यमंत्रियों से भी भेंट की। मुख्यमंत्री ने नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी एवं उनकी मंत्री परिषद को शपथ ग्रहण पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का नेतृत्व पश्चिम बंगाल को प्रगति, सुशासन और विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएगा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ राज्य के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में नई सरकार महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी, जिससे प्रदेश के सर्वांगीण विकास को गति मिलेगी।