भाजपा महिला मोर्चा को मिला मजबूत नेतृत्व, डॉ. भावना डोभाल बनीं देहरादून महानगर की प्रभारी
:- एबीवीपी से भाजपा तक संघर्ष और संगठनात्मक अनुभव का मजबूत सफर, महिला मोर्चा को नई दिशा देने की उम्मीद
डॉ भावना डोभाल
देहरादून। भारतीय जनता पार्टी ने संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा महिला मोर्चा डॉ. भावना डोभाल को देहरादून महानगर जिला (महिला मोर्चा) का प्रभारी नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति को संगठन में दूरदर्शी, प्रभावशाली और ऊर्जा से भरपूर निर्णय के रूप में देखा जा रहा है।
डॉ. भावना डोभाल का राजनीतिक एवं संगठनात्मक जीवन संघर्ष, समर्पण और नेतृत्व क्षमता का उत्कृष्ट उदाहरण रहा है। उनका सार्वजनिक जीवन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) से शुरू हुआ, जहां उन्होंने छात्र राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाते हुए राजकीय महाविद्यालय डोईवाला की प्रथम छात्रसंघ अध्यक्ष बनने का गौरव हासिल किया।
एबीवीपी में पूर्णकालिक कार्यकर्ता के रूप में उन्होंने प्रदेश छात्रा प्रमुख, प्रदेश मंत्री और राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य जैसे महत्वपूर्ण दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया। इसके बाद भारतीय जनता युवा मोर्चा में प्रदेश मंत्री रहते हुए उन्होंने युवाओं एवं मातृशक्ति को संगठन से जोड़ने में अहम भूमिका निभाई।
डॉ. भावना डोभाल अपनी कर्मठ कार्यशैली, अनुशासन, संगठन के प्रति निष्ठा और जिम्मेदारियों के प्रभावी निर्वहन के लिए जानी जाती हैं। संगठनात्मक अनुभव और मजबूत जनसंपर्क क्षमता के कारण पार्टी नेतृत्व को उनसे बड़ी अपेक्षाएं हैं।
भाजपा नेतृत्व का मानना है कि उनके नेतृत्व में महिला मोर्चा देहरादून महानगर जिले में संगठनात्मक गतिविधियों को नई गति मिलेगी और महिला कार्यकर्ताओं को मजबूत मंच प्रदान होगा। उनकी नियुक्ति से महिला मोर्चा को नई ऊर्जा, नई दिशा और अधिक मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।