12 जुलाई तक डीडी कॉलेज में स्नातक प्रवेश, समर्थ पोर्टल पंजीकरण में भी मिलेगी सहायता

:- नींबूवाला स्थित संस्थान में यूजी पाठ्यक्रमों के लिए प्रवेश प्रक्रिया जारी, सीमित सीटों पर मेरिट के आधार पर होगा चयन

देहरादून। नींबूवाला स्थित डीडी कॉलेज में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए स्नातक (यूजी) पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया जारी है। कॉलेज प्रशासन ने बताया कि स्नातक कक्षाओं में प्रवेश की अंतिम तिथि 12 जुलाई निर्धारित की गई है। ऐसे विद्यार्थी जिन्होंने अभी तक प्रवेश के लिए आवेदन नहीं किया है, वे निर्धारित तिथि से पहले अपनी प्रवेश प्रक्रिया पूरी कर लें।

कॉलेज प्रशासन के अनुसार अभ्यर्थी आवश्यक शैक्षणिक दस्तावेजों के साथ कॉलेज परिसर स्थित प्रवेश काउंटर पर संपर्क कर सकते हैं। विद्यार्थियों की सुविधा के लिए प्रवेश संबंधी जानकारी और आवश्यक मार्गदर्शन भी उपलब्ध कराया जा रहा है।

डीडी कॉलेज, नींबूवाला गढ़ी कैंट के चेयरमैन जितेंद्र सिंह ने बताया कि संस्थान में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुभवी शिक्षकों का मार्गदर्शन और आधुनिक शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध हैं। उन्होंने विद्यार्थियों और अभिभावकों से अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय रहते प्रवेश सुनिश्चित करने की अपील की, ताकि किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

उन्होंने बताया कि जो छात्र-छात्राएं समर्थ पोर्टल पर पंजीकरण नहीं कर पा रहे हैं, उन्हें कॉलेज की ओर से पंजीकरण प्रक्रिया में सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। इच्छुक विद्यार्थी कॉलेज परिसर में पहुंचकर प्रवेश प्रक्रिया पूरी करने के साथ ही समर्थ पोर्टल पर अपना पंजीकरण भी करा सकते हैं।

कॉलेज में विभिन्न स्नातक पाठ्यक्रमों में सीमित सीटों पर मेरिट के आधार पर प्रवेश दिए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *