:- 64 में से 56 भवन ध्वस्त, बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता
देहरादून, 30 अप्रैल 2026। जिले में नौनिहालों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने जर्जर विद्यालय भवनों के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया है। चिन्हित 64 पूर्णतः निर्जीर्ण स्कूल भवनों में से 56 को ध्वस्त किया जा चुका है, जबकि शेष 8 पर कार्रवाई जारी है। प्रशासन के अनुसार, 4 माध्यमिक और 52 प्राथमिक विद्यालय भवनों के साथ कई निष्प्रोज्य कक्ष भी हटाए गए हैं।
जिलाधिकारी के सख्त निर्देशों के बाद शिक्षा विभाग और प्रधानाचार्यों की जिम्मेदारी तय करते हुए यह कार्रवाई तेज हुई। चकराता, कालसी, विकासनगर, सहसपुर, रायपुर और डोईवाला ब्लॉकों में वर्षों से जर्जर पड़े भवनों को पहली बार एक साथ हटाया गया है।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न हो, इसके लिए वैकल्पिक व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई है। शेष भवनों के ध्वस्तीकरण की प्रक्रिया एक माह में पूरी करने का लक्ष्य रखा गया है।