धामी कैबिनेट में 18 प्रस्तावों को मंजूरी, देखें कौन-कौन से हैं ये प्रस्ताव

कैबिनेट के प्रमुख फैसले (एक नजर में)

– बैठक में कुल 18 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई

– कुंभ मेले में 1 करोड़ तक के कार्य मेला अधिकारी, 5 करोड़ तक गढ़वाल आयुक्त और उससे अधिक कार्य शासन स्तर से स्वीकृत होंगे

– उद्योग विभाग में दर 7 रुपये प्रति कुंतल से बढ़ाकर 8 रुपये प्रति कुंतल की गई

– वित्त/राज्यकर विभाग ने आबकारी नीति के तहत 6% दर को अपनाया

– परिवहन विभाग को 250 बसें खरीदने की स्वीकृति दी गई

जीएसटी दर कम होने के चलते 100 की जगह 109 बसें खरीदी जाएंगी

– वन विभाग में संशोधन: वन दरोगा आयु सीमा 21 से 35 वर्ष और वन आरक्षी 18 से 25 वर्ष की गई

– डी श्रेणी ठेकेदारों की कार्य सीमा 1 करोड़ से बढ़ाकर 1.5 करोड़ रुपये की गई

– वन क्षेत्र की सीमाओं पर मधुमक्खी पालन नीति को मंजूरी

– उत्तराखंड अल्पसंख्यक अधिनियम 2025 को अधिसूचित किया जा चुका है

– कक्षा 1 से 8 तक के 452 मदरसों की मान्यता अब जिला स्तर से होगी

– 9वीं से 12वीं तक के मदरसों को उत्तराखंड बोर्ड से मान्यता लेनी होगी (करीब 52 मदरसे)

– प्रतीक्षा सूची की वैधता एक वर्ष तक रखने का निर्णय

– विशेष शिक्षा शिक्षकों की नियमावली को मंजूरी

– शैक्षिक संवर्ग नियमावली को मंजूरी

– लोक निर्माण विभाग में पद सृजन प्रस्ताव को मंजूर

– ⁠वर्कचार्ज कर्मियों पर हाईकोर्ट के स्टे की जानकारी कैबिनेट को दी गई

– डी श्रेणी ठेकेदारों को अब 1.5 करोड़ तक के कार्य मिलेंगे

– मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा शोध प्रोत्साहन योजना का लाभ 21 अशासकीय कॉलेजों तक बढ़ाया गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *