Dalai Lama के 91वें जन्मदिवस पर राज्य स्तरीय फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन
12 टीमों की सहभागिता, सप्ताह भर चलेगी प्रतियोगिता; डॉ. विरेन्द्र सिंह रावत बने मैच कमिश्नर एवं चीफ रेफरी
देहरादून, 4 जुलाई 2026। ढोंडूपलिंग फुटबॉल क्लब, क्लेमनटाउन देहरादून द्वारा तिब्बत समाज के महान गुरु Dalai Lama के 91वें जन्मदिवस के अवसर पर तिब्बत स्कूल फुटबॉल ग्राउंड में ओपन एज राज्य स्तरीय फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता में राज्यभर की 12 बेहतरीन टीमें प्रतिभाग कर रही हैं।
प्रतियोगिता में भाग लेने वाली टीमों में ढोंडुपलिंग एफसी, मुंडा ब्रदर्स एफसी, गुरुंग एफसी, एमयू एफसी, एन्जॉय एफसी, प्रेरणा एफसी, दून चैलेंजर एफसी, कोको देकलिंग एफसी, पोंटा चेस्लुम एफसी, रोंग एफसी, गोरखा इलेवन एफसी तथा नई बस्ती एफसी शामिल हैं।
डॉ. विरेन्द्र सिंह रावत को मिली मैच कमिश्नर की जिम्मेदारी
टूर्नामेंट के लिए डॉ. विरेन्द्र सिंह रावत को चीफ रेफरी एवं मैच कमिश्नर नियुक्त किया गया है। उनके साथ रेफरी दोर्जी, हर्षित चौहान, उत्कर्ष, रोशन चंद, अमन जखमोला, चर्चिल राणा तथा विमल सिंह रावत मैच संचालन की जिम्मेदारी निभा रहे हैं। प्रतियोगिता सप्ताह भर चलेगी।
पहले दिन के मुकाबलों में गोरखा इलेवन की जीत
टूर्नामेंट के पहले मुकाबले में गोरखा इलेवन एफसी ने नई बस्ती एफसी को 3-1 से पराजित कर शानदार जीत दर्ज की।
दूसरे मुकाबले में ढूंडूलीप एफसी और गुरुंग एफसी के बीच रोमांचक मैच खेला गया, जिसमें दोनों टीमों ने 2-2 से बराबरी की और एक-एक अंक प्राप्त किया।
विजेता और उपविजेता टीमों को मिलेगा नकद पुरस्कार और ट्रॉफी
टूर्नामेंट के आयोजन में तामदिन, याशी, ताशी और गोम्पो सहित अन्य सहयोगियों का महत्वपूर्ण योगदान है। प्रतियोगिता के विजेता और उपविजेता टीमों को नकद पुरस्कार एवं ट्रॉफी प्रदान की जाएगी।
नए नियमों के साथ कराया जा रहा टूर्नामेंट का संचालन
मैच कमिश्नर डॉ. विरेन्द्र सिंह रावत ने बताया कि वर्तमान में 2026 FIFA World Cup का आयोजन अमेरिका, मैक्सिको और कनाडा में चल रहा है। इसी को ध्यान में रखते हुए टूर्नामेंट में नए नियमों का पालन कराया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता से पूर्व रेफरियों के लिए एक सप्ताह का विशेष वर्कशॉप आयोजित किया गया था, जिसमें नए रेफरी तैयार किए गए। सभी रेफरी इस टूर्नामेंट में नवीनतम नियमों के अनुसार मैचों का संचालन कर रहे हैं, ताकि खिलाड़ी, कोच और रेफरी सभी नवीनतम फुटबॉल नियमों से अपडेट रह सकें।