हिमालया संजीवनी हॉस्पिटल में आयुर्वेद और वृद्धजन स्वास्थ्य पर गोष्ठी

:- विशेषज्ञों ने पंचकर्म चिकित्सा, हड्डी-जोड़ों की समस्याओं और बुजुर्गों के बेहतर स्वास्थ्य पर दी जानकारी

देहरादून, 19 अक्टूबर। हिमालया संजीवनी आयुर्वेद ऑर्थो-न्यूरो हॉस्पिटल, मोहकमपुर में आयुर्वेद, पंचकर्म चिकित्सा एवं वृद्धजन स्वास्थ्य विषय पर गोष्ठी आयोजित की गई। इसमें नवोदय विद्यालय समिति एवं भारत सरकार के शिक्षा विभाग से सेवानिवृत्त अधिकारियों और कर्मचारियों ने भाग लिया। गोष्ठी का आयोजन हिमालया संजीवनी ट्रस्ट एवं हिमालयन अभ्युदय सामाजिक संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में किया गया।

गोष्ठी में आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति के महत्व, पंचकर्म के माध्यम से स्वास्थ्य संरक्षण तथा बढ़ती उम्र में होने वाली शारीरिक समस्याओं पर चर्चा की गई। विशेषज्ञों ने विशेष रूप से हड्डियों, जोड़ों, मांसपेशियों एवं मस्कुलोस्केलेटल रोगों से संबंधित समस्याओं और उनके आयुर्वेदिक उपचार के बारे में जानकारी दी।

कार्यक्रम में डॉ. प्रीति जोशी, राकेश डोभाल और डॉ. दिनेश जोशी ने आयुर्वेद एवं वृद्धजन स्वास्थ्य से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विचार रखे। गोष्ठी में बुजुर्गों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने के लिए संतुलित दिनचर्या, उचित खानपान और नियमित स्वास्थ्य देखभाल के महत्व पर भी चर्चा हुई।

इस अवसर पर आर.पी. डोभाल, वीरेंद्र सिंह गुसाईं, एस.सी. जोशी, सुरेंद्र तिवारी, शेफाली, जे.पी. बलोदी, गोपाल सिंह तोमर और पी.डी. जोशी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *