चमोली के हेलंग में मकान गिरा, मलबे में दबकर दो की मौत, पांच लोग घायल

मलबे में दबे लोगों को बाहर निकालती रेस्क्यू टीम।
देहरादून : उत्तराखंड के चमोली जनपद स्थित हेलंग में भारी बारिश के चलते मकान ढह गया, जिसके मलबे में घर के लोग दब गए। प्रशासन और पुलिस टीम के साथ एसडीआरएफ, एनडीआरएफ रेस्क्यू में लगी है। बताया जा रहा है कि दो लोगों के शव अभी तक मिल चुके हैं। जबकि पांच घायलों को जोशीमठ अस्पताल भेजा गया है।
*मृतकों के नाम*-
1- अनमोल पुत्र टीका राम भंडारी उम्र 19 वर्ष निवासी नेपाल
2- प्रिन्स पुत्र टीका राम भंडारी निवासी उम्र 21 वर्ष निवासी नेपाल
।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।
*गम्भीर घायल-*
1- भरत सिंह नेगी पुत्र श्री किशन सिंह नेगी ग्राम पिलखी भेंटा थाना जोशीमठ उम्र 46 वर्ष (रेफर)
2- मनीष पंवार पुत्र राजेन्द्र सिंह पंवार निवासी पल्ला जखोली थाना जोशीमठ उम्र 27 वर्ष (रेफर)

*घायल-*
1- हुकुम बहादुर पुत्र गौरी बहादुर निवासी पीयू नेपाल उम्र-55 वर्ष
2- अमीता देवी पत्नी हुकुम बहादुर निवासी पीयू नेपाल उम्र-50 वर्ष
3- सुमित्रा देवी पत्नी खड़का बहादुर निवासी धनगढ़ी नेपाल उम्र-45 वर्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *