भाजपा में जाने की बात को पूर्व नेता प्रतिपक्ष प्रीतम ने किया खारिज, कहा अफवाह फैला रहे हैं कुछ लोग

पूर्व नेता प्रतिपक्ष व चकराता विधायक प्रीतम सिंह। देहरादून: कुछ दिनों से पूर्व नेता प्रतिपक्ष व चकराता से कांग्रेस के विधायक प्रीतम सिंह के भाजपा में जाने की अटकलें लगाई जा रही थी। राजनीतिक गलियारों में यह मामला चर्चा का केंद्र बना हुआ था, लेकिन प्रीतम ने भाजपा में जाने की बात को सिरे से खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग अफवाह फैला रहे हैं। यह हकीकत नहीं है। वह कांग्रेस के सच्चे सिपाही थे और हमेशा रहेंगे। उन्होंने कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के सामने भी यह बात कही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *