बदरीनाथ धाम में विकास कार्यों की गुणवत्ता और समयबद्धता का रखें विशेष ध्यान : धामी

: मुख्यमंत्री ने पीएम के मास्टर प्लान के तहत चल रहे कार्यों का किया निरीक्षण, श्रद्धालुओं की सुविधा सर्वोपरि रखने के निर्देश

देहरादून। श्री बदरीनाथ धाम में बुधवार को पहुंचकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में संचालित मास्टर प्लान के अंतर्गत चल रहे विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के बाद आयोजित समीक्षा बैठक में सीएम ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि सभी निर्माण कार्य गुणवत्ता, पारदर्शिता और तय समयसीमा के भीतर पूर्ण किए जाएं।

बैठक के दौरान विभिन्न अवस्थापनात्मक (इंफ्रास्ट्रक्चर) कार्यों की प्रगति की गहन समीक्षा करते हुए कहा गया कि जो कार्य पूर्ण हो चुके हैं, उनका बेहतर संचालन सुनिश्चित किया जाए, जबकि प्रगति पर चल रहे कार्यों को उच्च मानकों के साथ शीघ्र पूरा किया जाए।

अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया गया कि विकसित की जा रही सुविधाएं केवल ढांचागत विकास तक सीमित न रहें, बल्कि श्रद्धालुओं को आस्था, स्वच्छता, सुगमता और सुरक्षा के साथ एक दिव्य अनुभव प्रदान करें। खास तौर पर यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसका विशेष ध्यान रखने को कहा गया।

इस अवसर पर कहा गया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में देवभूमि उत्तराखंड की आध्यात्मिक धरोहरों को संरक्षित रखते हुए आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया जा रहा है, जिससे तीर्थयात्रियों को बेहतर अनुभव मिल सके।

इस दौरान राज्यसभा सांसद एवं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *