देहरादून। भारतीय जनता युवा मोर्चा देहरादून महानगर ने कांग्रेस पर राष्ट्रगान के अपमान का आरोप लगाते हुए जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर उतरकर कांग्रेस के खिलाफ अपना आक्रोश व्यक्त किया और राष्ट्रगान के सम्मान को लेकर अपना विरोध दर्ज कराया।
भाजयुमो पदाधिकारियों ने कहा कि राष्ट्रगान देश के करोड़ों नागरिकों की भावनाओं, राष्ट्रीय गौरव और सम्मान का प्रतीक है। इसके सम्मान से किसी भी स्तर पर समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भारत के मान, सम्मान और स्वाभिमान की रक्षा के लिए युवा मोर्चा का प्रत्येक कार्यकर्ता सदैव प्रतिबद्ध है।
इस अवसर पर प्रदेश मंत्री उत्कर्ष गुप्ता, महानगर अध्यक्ष युवा मोर्चा कुलदीप पंत, महामंत्री सौरभ शर्मा, युवा मोर्चा कार्यकारिणी सदस्य आलोक कुकरेती, सारंग गोयल, राजा जोशी एवं आकाश यादव सहित बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यकर्ताओं ने राष्ट्र सर्वोपरि का संदेश देते हुए “वंदे मातरम्” और “भारत माता की जय” के नारे लगाए।