Slot Deposit 1000 slot 1000 togel online slot toto toto slot mahjong ways agen gacor toto slot gacor agen gacor situs toto
छानी में मिला युवक का शव, शरीर पर मिले चोटों के निशान, भाई-बहन के खिलाफ तहरीर - मोनाल एक्सप्रेस

छानी में मिला युवक का शव, शरीर पर मिले चोटों के निशान, भाई-बहन के खिलाफ तहरीर

  देहरादून : देहरादून जिले में जौनसार के म्यूंडा गांव के पास गडार छानी में एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है। युवक शिलामू गांव का रहने वाला था। शव के शरीर और सिर पर चोटों के निशान मिले हैं। जिससे यह प्रतीत हो रहा है कि उसकी बेरहमी से पिटाई की गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए विकासनगर अस्पताल भिजवाया है। पुलिस के अनुसार, युवक की हत्या का कारण प्राथमिक जांच में प्रेम प्रसंग निकलकर सामने आ रहा है। युवक के परिजनों ने म्यूंडा गांव के भाई-बहन पर हत्या का आरोप लगाकर पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *