Slot Deposit 1000 slot 1000 togel online slot toto toto slot mahjong ways agen gacor toto slot gacor agen gacor situs toto Sv388 slot pulsa agen slot
परीक्षा देने जा रहा था छात्र, घात लगाए बैठे गुलदार ने किया हमला - मोनाल एक्सप्रेस

परीक्षा देने जा रहा था छात्र, घात लगाए बैठे गुलदार ने किया हमला

देहरादून : पिछले कुछ सालों से उत्तराखंड में गुलदाराें की संख्या बढ़ी है। जंगल कम हो रहे हैं और आबादी क्षेत्र बढ़ रहा है। यही कारण है कि गुलदार समेत अन्य जंगली जानवर अब आबादी क्षेत्र में घुस रहे हैं। पिछले कुछ सालों से उत्तराखंड में मानव वन्यजीव संघर्ष बढ़ा है। लगभग हर माह लोगों पर हमले हो रहे हैं। अब रुद्रप्रयाग में परीक्षा देने जा रहे जखोली तहसील के महर गांव के छात्र पर गुलदार ने हमला कर दिया। शोर मचाने पर आसपास के लोग वहां आए तो गुलदार वहां से भाग गया। घायल को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया जा रहा है।

घायल छात्र का नाम कार्तिक सिंह बुटोला निवासी महर जखोली तहसील बताया गया है। छात्र राजकीय इंटर कॉलेज रामाश्रम में कक्षा नौ में पढ़ता है।                                                       वर्ष 2000 से अब तक गुलदार के हमले में 514 लोगों की जान गई : –  प्रदेश में मानव-वन्यजीव संघर्ष में पिछले वर्ष 2023 तक 40 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। इनमें से 13 लोगों की जान गुलदार ने ली है। मानव और वन्यजीवों के बीच बढ़ते टकराव की वजह से दोनों का ही नुकसान हो रहा है। दौरान 82 गुलदार भी मारे गए हैं। वन महकमा और विशेषज्ञ इस बात को लेकर चिंतित हैं। वर्ष 2000 से अब तक गुलदार के हमले में 514 लोगों की जान गई है, जबकि 1868 लोग घायल हुए हैं। वहीं, वर्ष 2000 से अब तक 1741 गुलदारों की मौत रिकॉर्ड में दर्ज है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *