Slot Deposit 1000 slot 1000 togel online slot toto toto slot mahjong ways agen gacor toto slot gacor agen gacor situs toto Sv388 slot pulsa agen slot
62 वर्षीय जानकी देवी के जज्बे को सलाम, बहु और खुद की जान बचाने को गुलदार से भिड़ीं - मोनाल एक्सप्रेस

62 वर्षीय जानकी देवी के जज्बे को सलाम, बहु और खुद की जान बचाने को गुलदार से भिड़ीं


देहरादून: किसी ने सच ही कहा है कि पहाड़ की महिलाएं, पहाड़ जैसी चुनौतियों का सामना करके आगे बढ़ रही हैं। रुद्रप्रयाग जिले में बहु के साथ घास लेने जंगल गई 62 वर्षीय जानकी देवी पर जब गुलदार ने हमला किया तो वह उसके साथ भिड़ गईं। जानकी देवी ने जवाब में गुलदार पर अपनी दरांती से कई बार किए। काफी देर तक दोनों के बीच संघर्ष चलता रहा। अंत में गुलदार को जान बचाकर भागना पड़ा। गुलदार ने उनकी बहु पर भी हमला करने की कोशिश की, लेकिन सास जानकी देवी लगातार उस पर दरांती से हमला करती रही, जिससे वह बहु के पास नहीं पहुंच पाया। इस प्रकार जानकी देवी अपनी और बहु की जान बचाने में सफल रहीं। इस संघर्ष में जानकी देवी में गंभीर रूप से घायल हुई हैं। उनके सिर पर कई टांके लगे हैं। जबकि हाथ और अन्य जगहों पर भी चोट के निशान हैं। उनका सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र अगस्त्यमुनि में उपचार चल रहा है। गुलदार की फाइल फोटो।जानकी देवी अगस्त्यमुनि विकासखंड के फलई गांव निवासी सते सिंह राणा की पत्नी हैं। उनके साथ बहु पूनम जगल गई थी। पूर्व प्रधान महेंद्र राणा ने बताया कि शोरगुल होने पर ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे। जानकी देवी को तत्काल गाड़ी में बैठाकर अस्पताल पहुंचाया गया। ग्रामीणों ने वनक्षेत्राधिकारी से गुलदार को पकड़ने के लिए गांव के आसपास पिंजरा लगाने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *