हरेला पर्व पर हिमालयी हरीतिका सोसायटी का पर्यावरण संदेश, अमरूद का पौधा रोपकर दिया ‘एक पेड़ माँ के नाम’ का संकल्प

देहरादून, 16 जुलाई। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली के लोक पर्व हरेला के अवसर पर हिमालयी हरीतिका सोसायटी द्वारा महात्मा गांधी कॉलोनी, चंदर रोड, डालनवालाहरेला पर्व पर हिमालयी हरीतिका सोसायटी का पर्यावरण संदेश, अमरूद का पौधा रोपकर दिया ‘एक पेड़ माँ के नाम’ का संकल्प में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान सोसायटी के महासचिव डॉ. एचपी यादव ने फलदार अमरूद का पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

कार्यक्रम में जीआईसी मंधान प्रधानाचार्य बृजेश कुमार सहित आकाश कुमार, कौशल्या देवी, गरिमा यादव, शिवाजी, सोनू, तरुण, हुसैन, अनीश एवं अन्य लोगों ने सहभागिता की। इस अवसर पर बच्चों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करते हुए “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान का संदेश दिया गया।

डॉ. एचपी यादव ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकार या किसी एक संस्था की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति का दायित्व है। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम का उद्देश्य हरेला पर्व की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए समाज में हरियाली बढ़ाना तथा नई पीढ़ी को प्रकृति संरक्षण के प्रति प्रेरित करना रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *