:- सात दिवसीय कथा के समापन पर हुआ विशाल भंडारा, श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया पितर प्रसाद एवं प्रसाद
कीर्तिनगर, टिहरी गढ़वाल। ग्राम रानीहाट ब्राह्मण गाँव में जोशी परिवार की ओर से आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के सातवें एवं अंतिम दिवस का विधिवत समापन विशाल भंडारे के साथ हुआ। सात दिनों तक चले इस धार्मिक आयोजन में श्रद्धालुओं ने कथा व्यास पूज्य आचार्य श्री नरेश बड़ूनी जी के श्रीमुख से श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण किया।
कथा के दौरान श्रद्धालुओं ने आध्यात्मिक एवं धार्मिक वातावरण में कथा का श्रवण कर आत्मिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा की अनुभूति की। संतों एवं कथा व्यास के श्रीमुख से श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण जीवन को धन्य करने वाला बताया गया।
समापन अवसर पर मनोज कुमार जोशी, अरुण देव जोशी, सुबोध जोशी, डॉ. सुधीर जोशी, हरि प्रसाद जोशी, विकास जोशी, सुनीता रतूड़ी, राजी जोशी, नमिता जोशी, मीनू जोशी, सीमा जोशी, संजय नौटियाल एवं ज्योति नौटियाल सहित अनेक गणमान्यजन एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में श्रद्धालुओं ने पितर प्रसाद एवं भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। आयोजक जोशी परिवार ने कथा में शामिल होने वाले सभी श्रद्धालुओं एवं अतिथियों का हृदय से आभार व्यक्त किया।
आयोजकों ने कहा कि ऐसे धार्मिक एवं आध्यात्मिक आयोजन समाज को अपनी सनातन संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने के साथ ही प्रेम, सद्भाव और सकारात्मकता का संदेश देते हैं। उन्होंने सभी से अपनी सनातन संस्कृति एवं आध्यात्मिक परंपराओं से जुड़े रहने का आह्वान किया।