Slot Deposit 1000 slot 1000 togel online slot toto toto slot mahjong ways agen gacor toto slot gacor agen gacor situs toto Sv388 slot pulsa agen slot
पूर्व मिस इंडिया व कांग्रेस नेता अनुकृति गुसाईं भाजपा में शामिल - मोनाल एक्सप्रेस

पूर्व मिस इंडिया व कांग्रेस नेता अनुकृति गुसाईं भाजपा में शामिल

पूर्व मिस इंडिया व कांग्रेस नेता अनुकृति गुसाईं को भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराते भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट।

 देहरादून : पूर्व मिस इंडिया अनुकृति गुसाईं ने रविवार को भाजपा प्रदेश मुख्यालय में भाजपा की सदस्यता ले ली। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने उन्हें सदस्यता दिलाई। 2022 के चुनाव में अनुकृति गुसाईं ने लैंसडौन विधानसभा सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा था। हालांकि, वह चुनाव हार गई थीं। अनुकृति पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस नेता हरक सिंह रावत की पुत्रवधू हैं।

अनुकृति गुसाई लोकसभा चुनाव से पहले ही कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था, हालांकि उन्होंने भाजपा की सदस्यता नहीं ली थी। लेकिन, मतदान से एक दिन पहले उन्होंने भाजपा को चुनाव में मतदान करने की अपील की थी। सदस्यता लेने के बाद अनुकृति ने कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा की नीतियों का समर्थन करते हुए भाजपा की सदस्यता ले रही हैं। उन्होंने कहा कि वह मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के नेतृत्व में जनता के लिए काम करेंगी।

   ऊधम सिंह नगर की जिला पंचायत अध्यक्ष रेनू गंगवार और कांग्रेस नेता सुरेश गंगवार भी भाजपा में शामिल हो गए। सभी को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *