Slot Deposit 1000 slot 1000 togel online slot toto toto slot mahjong ways agen gacor toto slot gacor agen gacor situs toto Sv388 slot pulsa agen slot
वन दरोगा के 316 पदों में से 292 पर अंतिम परिणाम घोषित, मेरिट सूची जारी - मोनाल एक्सप्रेस

वन दरोगा के 316 पदों में से 292 पर अंतिम परिणाम घोषित, मेरिट सूची जारी


देहरादूनः उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने वन दरोगा के 316 पदों में से 292 पर अंतिम परिणाम घोषित करने के साथ मेरिट लिस्ट जारी कर दी है। अन्य पिछड़ा आयोग के 18 अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्रों में कमियां पाए जाने पर इनके परिणाम रोक दिए गए हैं। प्रमाण पत्रों का सत्यापन पूरा होने के बाद आयोग इन पर निर्णय लेगा। मेरिट लिस्ट में 185 पुरुष और 107 महिला अभ्यर्थी शामिल हैं।
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के सचिव सुरेंद्र सिंह रावत की ओर से जारी मेरिट लिस्ट में स्पष्ट किया गया है कि यह सूची निधि जोशी व अन्य बनाम उत्तराखंड राज्य तथा विशेष अपील में नैनीताल हाईकोर्ट के निर्णय के अधीन रहेंगी। क्योंकि, कोर्ट में विचाराधीन वाद के मुताबिक वन दरोगा के 211 पद पदोन्नति से भरे जाने हैं। कोर्ट का यह आदेश भर्ती प्रक्रिया पूरी होने से पहले आया था। यदि ऐसा होता है तो सीधी भर्ती के महज 105 पद ही शेष रह जाएंगे

*दयाधर ने किया मेरिट में टाप*
वन दरोगा भर्ती परीक्षा में दयाधर भट्ट ने पहला स्थान हासिल किया है। उनके सर्वाधिक 85 अंक हैं। वहीं, मेरिट लिस्ट के टाप 10 में सात महिला अभ्यर्थियों और तीन पुरुष अभ्यर्थि शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *