अश्लील वीडियो दिखाकर किया सात साल के बच्चे से कुकर्म

देहरादून: देहरादून में बाल अपराध के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। रायपुर में सात साल के बच्चे को अश्लील वीडियो दिखाकर उसके साथ कुकर्म (अप्राकृतिक संबंध) किया किया गया। रायपुर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पिता ने पुलिस को बताया कि उनका सात साल का बेटा घर के बाहर खेल रहा था। तभी आरोपी जीत मंडल निवासी नेहरू ग्राम रायपुर ने बच्चे को चाकलेट दिलाने के बहाने घर में ले गया। यहां उसने अश्लील वीडियो दिखाकर बच्चे के साथ कुकर्म किया। बच्चा जब रोते हुए घर आया तो उसने परिजनों को यह बात बताई। रायपुर थानाध्यक्ष कुंदन राम ने बताया कि आरोपी जीत मंडल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *