Slot Deposit 1000 slot 1000 togel online slot toto toto slot mahjong ways agen gacor toto slot gacor agen gacor situs toto Sv388 slot pulsa agen slot
उत्तराखंड के डीजीपी अभिनव कुमार ने केंद्रीय गृह सचिव से की शिष्टाचार भेंट, नए कानूनों पर की चर्चा - मोनाल एक्सप्रेस

उत्तराखंड के डीजीपी अभिनव कुमार ने केंद्रीय गृह सचिव से की शिष्टाचार भेंट, नए कानूनों पर की चर्चा

देहरादून: पुलिस महानिदेशक अभिनव कुमार ने नई दिल्ली में केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान राज्य की कानून व्यवस्था, सुरक्षा परिदृश्य, महिला सुरक्षा, और पुलिस सुधारों से संबंधित महत्वपूर्ण मुद्दों पर गहन चर्चा हुई।

इन बिंदुओं पर हुई चर्चा

*भारतीय न्याय संहिता के क्रियान्वन संबंधी चुनौतियों पर चर्चा की गई*

*महिला सुरक्षा:* राज्य में महिलाओं की सुरक्षा को और मजबूत करने के लिए उठाए गए कदमों और इसके लिए जरूरी सहयोग पर चर्चा की गई। महिला सुरक्षा को प्राथमिकता देने के लिए विशेष अभियान और योजनाओं की रूपरेखा पर भी बात हुई।

*पुलिस सुधार:* राज्य पुलिस में सुधार के लिए उठाए जा रहे कदमों और केंद्र सरकार से अपेक्षित सहयोग पर गहन मंथन हुआ।

*साइबर अपराध:* बढ़ते साइबर अपराधों से निपटने के लिए राज्य की तैयारियों और इस दिशा में आवश्यक संसाधनों की जरूरत पर चर्चा की गई।

*पुलिस बल का सशक्तिकरण:* उत्तराखंड पुलिस बल को अत्याधुनिक तकनीक और प्रशिक्षण के माध्यम से और अधिक सशक्त बनाने पर जोर दिया गया।

*केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन राज्य की कानून व्यवस्था, विशेष रूप से महिला सुरक्षा को और मजबूत बनाने के लिए केंद्र सरकार की ओर से हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *