उत्तराखंड राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष बनने पर लक्ष्मण सिंह भंडारी को कैबिनेट मंत्री (उत्तरकाशी जिला प्रभारी मंत्री) सौरभ बहुगुणा और समाज कल्याण मंत्री खजान दास ने मिठाई खिलाकर दी बधाई

:- समर्थकों और क्षेत्रवासियों में भारी उत्साह, शुभकामनाएं दी

:- नई जिम्मेदारी मिलने के बाद उन्होंने सबसे पहले अपने कुलदेवता के मंदिर में मत्था टेका

:- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, जनपद उत्तरकाशी के प्रभारी मंत्री कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का आभार जताया

उत्तरकाशी। राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष नियुक्त किए जाने के बाद वरिष्ठ भाजपा नेता लक्ष्मण सिंह भंडारी ने शनिवार को जनपद उत्तरकाशी के प्रभारी मंत्री एवं कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा से मुलाकात की। इस दौरान सौरभ बहुगुणा ने उन्हें मिठाई खिलाकर नई जिम्मेदारी के लिए बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। भंडारी ने समाज कल्याण मंत्री खजान दास से भी मुलाकात की। दोनों मंत्रियों ने उन्हें नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं दीं।

लक्ष्मण सिंह भंडारी को राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। नई जिम्मेदारी मिलने के बाद उन्होंने सबसे पहले अपने कुलदेवता के मंदिर में मत्था टेका। उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, जनपद उत्तरकाशी के प्रभारी मंत्री कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का आभार जताया।

लक्ष्मण सिंह भंडारी उत्तरकाशी जिले में वरिष्ठ भाजपा नेता के रूप में सक्रिय रहे हैं। भंडारस्यू क्षेत्र की आवाज के रूप में भी उनकी सक्रियता रही है। वे लंबे समय से संगठन के लिए कार्य करते रहे हैं। सरल एवं सहज व्यवहार और मिलनसार व्यक्तित्व के चलते क्षेत्र में उनकी पहचान है। संगठनात्मक गतिविधियों के साथ-साथ वे सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को भी लगातार उठाते रहे हैं।

भंडारी विशेष रूप से उत्तरकाशी जिले और यमुनोत्री विधानसभा क्षेत्र के विकास से जुड़े जनमुद्दों को समय-समय पर प्रमुखता से उठाते रहे हैं। क्षेत्र की समस्याओं और आमजन से जुड़े विषयों को संबंधित स्तर पर रखने में उनकी सक्रिय भूमिका रही है।

राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष के रूप में नई जिम्मेदारी मिलने के बाद उनके समर्थकों और क्षेत्रवासियों में भी खुशी है। नई जिम्मेदारी को उनके लंबे सामाजिक एवं संगठनात्मक योगदान से जोड़कर देखा जा रहा है। उम्मीद जताई जा रही है कि वे अपने अनुभव और कार्यशैली के माध्यम से पिछड़े वर्गों से जुड़े मुद्दों और जनसरोकारों को आयोग के स्तर पर आगे बढ़ाएंगे।

शनिवार को प्रभारी मंत्री सौरभ बहुगुणा और समाज कल्याण मंत्री खजान दास से मुलाकात के दौरान दोनों मंत्रियों ने लक्ष्मण सिंह भंडारी को मिठाई खिलाकर बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

वहीं, वरिष्ठ भाजपा नेता नवीन पैन्यूली, भाजपा जिलाध्यक्ष नागेन्द्र सिंह चौहान के अलावा क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं, समर्थकों और शुभचिंतकों ने भी लक्ष्मण सिंह भंडारी को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *