
बदरीनाथ हाईवे पर मारवाड़ी के निकट बुलेरो कैंपर दुर्घटनाग्रस्त, 10 लोग थे सवार, तीन गंभीर घायल



देहरादून : उत्तराखंड के चमोली जिले में बदरीनाथ हाईवे पर मारवाड़ी के निकट बुधवार को दोपहर में बुलेरो कैंपर वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर नीचे से गुजर रही दूसरी सड़क पर गिर गया । पुलिस और स्थानीय लोगों ने उन्हें वाहन से बाहर निकाला।
वाहन में 10 लोग सवार थे। गंभीर तीन घायलों को जोशीमठ अस्पताल भेजा गया है। वाहन जोशीमठ की तरफ जा रहा था।