आईपीएल को लेकर बड़ी खबर : धौनी ने छोड़ी चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी, ऋतुराज को मिली कप्तानी !

 देहरादून : इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 सीजन को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। पांच बार की विजेता चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) टीम की कप्तानी इस बार महेंद्र सिंह धोनी ने टीम की कप्तानी छोड़ दी है। उनकी जगह अब सलामी बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ कप्तानी करेंगे। 22 मार्च को इस सीजन की शुरुआत होनी है। चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बच उद्घाटन मैच खेला जाना है। धोनी के अलावा रवींद्र जडेजा और सुरेश रैना टीम की कप्तानी कर चुके हैं। धोनी ने 212 मैचों में चेन्नई टीम की कप्तानी की है। जबकि जडेजा ने 08 और रैना ने 05 मैचों में कप्तानी की थी। 42 साल के धोनी ने 15 अगस्त 2020 को इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लिया था। वह अपनी कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स को 5 बार खिताब जिता चुके हैं। धोनी की कप्तानी में ही टीम ने 2023 सीजन भी अपने नाम किया था। फाइनल में गुजरात टाइटन्स को हराया था। क्रिकेट खेल के जानकारों की माने तो कप्तानी छोड़ने के पीछे धोनी की बढ़ती उम्र सबसे बड़ी वजह बताई जा रही है। वह किसी युवा को मौका देना चाहते हैं। ऋतुराज अभी महज 27 साल के हैं और उनमें नेतृत्व क्षमता को देखते हुए उन्हें टीम की कप्तानी सौंपी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *