पायलट की सूझबूझ से टला केदारनाथ में हादसा, आपात लैंडिंग करवाई 

 देहरादून : शुक्रवार को केदारनाथ में पायलट की सूझबूझ से हेली हादसा टल गया। हेली की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। मामला सुबह करीब सात बजे का है। हेली ने शेरसी से श्रद्धालुओं को केदारनाथ दर्शन करने के लिए उड़ान भरी। इस दौरान उसमें तकनीकी खराबी आ गई। इस पर पायलट ने हेली को केदारनाथ हेलीपैड से कुछ दूरी पहले ही आपात स्थिति में लैंडिंग कराई गई, जिसमें सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं।

 जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी एनएस रजवार के अनुसार, हेली में आई तकनीकी खराबी की जांच कराई जा रही है। दूसरी ओर, मीडिया को दिए बयान में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि तकनीकी खराबी के कारण ऐसा हुआ, उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण इस प्रकरण को देख रहा है, पूरी जानकारी मंगवाई जा रही है। हमारे लिए श्रद्धालुओं की सुरक्षा सबसे महत्वपूर्ण है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *